फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck rammed into shops, one killed

दुकानों में घुसा ट्रक, एक की मौत

Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck rammed into shops, one killed
सीतापुर। रामकोट इलाके में नेशनल हाईवे पर कटीली के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुुकानों में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामकोट इलाके के इंदिरा नगर निवासी व अड़बेनिया ग्रंट के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार चौधरी (45) पुत्र स्व. मेवालाल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। जब वह रामकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कटीली पुलिस चौकी के निकट पहुंचे, इस बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रहा ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क के बाएं स्थित दुकानों में जा घुसा। इसकी चपेट में आकर श्रवण कुमार चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

आननफानन में लोगों ने उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया है। हादसे में दुकानदारों का भी नुकसान होना बताया जा रहा है। एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने बताया कि ट्रक ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि को टक्कर मारी है। इससे उनकी मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। तलाश कर उसे भी पकड़ा जाएगा। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed