फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck overturns due to tire burst, cyclist dies

टायर फटने से पलटा ट्रक, साइकिल सवार की मौत

Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns due to tire burst, cyclist dies
महोली (सीतापुर)। टायर फटने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सोमवार शाम शाहजहांपुर से अनाज भरा एक ट्रक जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। कोतवाली इलाके में हाईवे पर गुलरिया मोड़ के निकट पहुंचते ही अचानक ट्रक का टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर गुलरिया निवासी जयपाल (48) के ऊपर पलट गया। साइकिल से उरदौली बाजार से वापस घर जा रहे थे। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के नीचे दबे जयपाल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed