फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck hits three friends riding a bike, one dead

Sitapur News: ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 09 Mar 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Truck hits three friends riding a bike, one dead
सिधौली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी नन्हके (38) अपने साथी चमका निवासी राम खेलावन (40) व शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के ढकिया रग्गा निवासी सचिन (30) के साथ एक बाइक पर सवार होकर कमलापुर की ओर जा रहा था। मानपारा गांव के पास हाईवे पर लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नन्हके को मृत घोषित कर दिया। राम खेलावन की हालत गंभीर देख उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


तीनों दोस्त हरियाणा में करते थे काम
पुलिस के मुताबिक नन्हके बाइक चला रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों एक साथ रहकर हरियाणा में काम करते थे और आपस में दोस्त हैं। सचिन अपनी बहन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कोतवाली क्षेत्र के महाराजनगर आया था। उसी के साथ ये दोनों आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed