{"_id":"65cbb17a94b286fe6405c79a","slug":"truck-crushed-the-farmer-villagers-blocked-the-road-sitapur-news-c-102-1-slko1055-109837-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक ने किसान को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक ने किसान को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक ने एक साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
गांव शाहपुर निवासी किसान मेवालाल मौर्य (68) घर से खेत जाने के लिए निकला था। तभी भदफर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं ट्रक चालक मौके से भाग गया। उधर, किसान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने लहरपुर-भदफर मार्ग पर जाम लगा दिया। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उधर, हादसे की जानकारी पाते ही सीओ लहरपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों की पुलिस भी आ गई। सीओ सुशील कुमार यादव, इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। सीओ सुशील कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।