{"_id":"591b33d04f1c1b8351f23128","slug":"trees-dropped-on-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन पर पेड़ गिरा, चार मोहल्लों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन पर पेड़ गिरा, चार मोहल्लों में बत्ती गुल
Amarujala Bureau
Updated Tue, 16 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मेंटीनेंस का कार्य किया गया।
बस स्टॉप के निकट मंगलवार को एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे चार मोहल्लों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है उम्मीद है रात 11 बजे तक बहाल कर दी जाएगी। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
शहर में रोडवेज बस स्टॉप के निकट एक पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया है। इसकी वजह से नई बस्ती, लालबाग इलाका, टांसपोर्ट चौराहा व आलमनगर में पॉवर सप्लाई बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। उम्मीद है 11 बजे तक बहाल कर दी जाएगी। इससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन