फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trees are the foundation of human existence

Sitapur News: मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं वृक्ष

Sat, 25 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trees are the foundation of human existence
नपुर नगर इकाई द्वारा पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम - संवाद
सीतापुर। एबीवीपी की नगर इकाई मानपुर द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के एक कॉलेज में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के जिला प्रमुख डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. योगेंद्र सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी के संतुलन, जल संरक्षण, जैव विविधता एवं मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंकुर बाजपेई ने की। पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र उकेरे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed