फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tree fell on laborer while cutting, death

Sitapur News: काटते समय मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

Mon, 26 Jun 2023 06:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 26 Jun 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on laborer while cutting, death
कुतुबनगर (सीतापुर) । पिसावां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पेड़ मजदूर के ऊपर पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पेड़ काटते समय यह हादसा हुआ। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चौखड़िया में सोमवार को यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान चल रही थी। ठेकेदार मजदूरों के जरिए कटान करा रहा था। इसी दौरान ठेकेदार का मुनीम पैसे लेकर पेड़ मालिक का भुगतान करने के लिए चला गया। इधर कोतवाली मिश्रिख के ऐलाहिया निवासी मुनीम 26 पेड़ काट रहा था। काटते समय अचानक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। अन्य मजदूर उसे लेकर कुतुबनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना मिलने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed