फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Transformer blown for the fifth time

Sitapur News: पांचवीं बार फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown for the fifth time
कल्ली चौराहा। क्षेत्र स्थित सरवा पावर हाउस के सहावपुर गांव में एक माह में पांचवीं बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग हर बार कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा देता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि सरवा उपकेंद्र के सहावपुर गांव में विभाग ने 12 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाया है। एक महीने में पांचवीं बार ट्रांसफॉर्मर फुंक चुका है। वहीं, पूरे साल में दर्जनों बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। आरोप है कि हर बार बदलकर कम क्षमता का ही ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है, जिससे वह तुरंत खराब हो जाता है। ग्रामीण कमलेश कुमार, परमेश्वर दयाल, रामजीवन, शिवकुमार, राजकिशोर लाल, मनोज कुमार व अन्य ने विरोध प्रदर्शन कर अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


समस्या जल्द दूर करने का प्रयास
ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में है। ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान करने का प्रयास करता हूं। -शैलेंद्र कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed