{"_id":"6851ba962525548e8a0c2798","slug":"transformer-blew-up-six-times-in-8-months-ghera-substation-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134575-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 8 माह में छह बार फुंका ट्रांसफार्मर, घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 8 माह में छह बार फुंका ट्रांसफार्मर, घेरा उपकेंद्र
Wed, 18 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ(सीतापुर)। तेरवा गांव में आठ माह में छह बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। एक सप्ताह से 24 घंटे में महज दो से तीन घंटे ही बिजली की सप्लाई मिल रही है। इससे उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और सोमवार को उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। अवर अभियंता के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
तेरवा गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास रखा ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहा है। इस ट्रांसफॉर्मर से 150 से अधिक घरों में बिजली मिलती है। इसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कंपोजिट विद्यालय को भी बिजली की आपूर्ति होती है। इतने अधिक कनेक्शन होने के बावजूद महज 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे हैं।
एक सप्ताह से दो से तीन घंटे सप्लाई मिलने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। गोंदलामऊ उपकेंद्र पर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीण सुरेंद्र, सर्वेश, रामलखन, सर्वेश, नर्वेश, सुरेंद्र ने चेतावनी दी कि बिजली सामान्य नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। अवर अभियंता संदीप शुक्ला ने बताया कि समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। अधिक लोड होने की वजह से दिक्कत हो रही है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।