{"_id":"5e12271b8ebc3e87e35d538a","slug":"transfer-will-not-exceed-1450-teachers-sitapur-news-lko50149291","type":"story","status":"publish","title_hn":"1450 शिक्षकों से अधिक नहीं होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1450 शिक्षकों से अधिक नहीं होंगे तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत 1450 शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाएंगे। इन पदों से अधिक शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं होंगे। शासन ने जिले में स्थानांतरण को लेकर पद फिक्स कर दिए है। इस समय स्थानांतरण को लेकर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 20 जनवरी तक शिक्षक आवेदन कर सकते है। बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के तीन साल गुजार चुके शिक्षकों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का लाभ मिलता है।
महिलाओं को दो वर्ष की छूट रहती है। वह नियुक्ति के एक साल बाद किसी भी जिले में स्थानांतरण करा सकती है। इसको लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 20 दिसंबर 2019 से 20 जनवरी 2020 तक शिक्षक इसके तहत आवेदन कर सकते हैं। वही शासन ने जिले में स्थानांतरण को लेकर पद तय कर दिए है। जिले में 1450 शिक्षकों से अधिक के स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे। भले ही आवेदन इससे अधिक क्यों न आ जाए।
जब पद तय हो गए है तो प्रक्रिया और तेजी से बढ़ गई है। पिछले बरस अंतरजनपदीय के तहत करीब सात सौ स्थानांतरण हुए थे। इस बार अब तक करीब छह सौ आवेदन आ चुके हैं। जबकि अंतिम तिथि में 15 दिन बाकी है। इतने समय में और अधिक आवेदन आ सकते हैं। जबकि इस स्थानांतरण के तहत सहायक अध्यापक पद से सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक से प्रधानाध्यापक पद पर ही स्थानांतरण होगा।
विज्ञापन
जिस जनपद में यह जाएंगे वहां पर वह सबसे जूनियर शिक्षक कहलाएंगे। 15 फीसद से अधिक शिक्षकों के जिले से ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। इसको लेकर तेजी से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह ट्रांसफर सीधे शासन स्तर से होंगे। बीएसए स्तर से इनको रिलीव करके नए शिक्षकों को जिले में जॉइनिंग कराया जाएगा।