{"_id":"68d6c09987c6a9424606ccbf","slug":"transactions-interrupted-due-to-server-down-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141152-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सर्वर डाउन होने से बाधित लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सर्वर डाउन होने से बाधित लेनदेन
Sat, 27 Sep 2025 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:18 PM IST
सार
गोंदलामऊ (सीतापुर) के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बार-बार सर्वर डाउन होने से खाताधारक लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को कई ग्रामीण बिना काम के लौट गए। इससे किसानों के घरेलू व खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंदलामऊ(सीतापुर)। संदना के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का सर्वर आए दिन बाधित हो रहा है। दूरदराज के गांवों से आने वाले खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारक शुक्रवार को बिना लेनदेन के लौट गए।
बैंक में शुक्रवार को सर्वर ठप रहने से लेनदेन प्रभावित हुआ। लल्लूराम निवासी कैमरा, रामनरेश निवासी जैनापुर, राम देवी निवासी कोडरे पुरवा, नंद किशोर निवासी जैनापुर, रामनाथ निवासी निमतापुर, संजय निवासी सरवा, भगोला देवी निवासी बरगदिया, सत्यवती निवासी सरोसा, मीरा निवासी बदनपुरवा, प्रेम निवासी छिछाही आदि किसान सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खाताधारक जमा निकासी के लिए पहुंचे। करीब तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। बैंक में सर्वर डाउन होने की वजह से वह वापस लौट गए।
खाताधारकों ने बताया कि अभी तीन दिन पहले ही कामकाज बाधित हुआ था। अब फिर से सर्वर डाउन हो गया है। रोजाना समस्या के चलते घरेलू व खेती के कामकाज बाधित हो रहे हैं। रीजनल मैनेजर पवनवीर सहाय ने बताया कि किसानों से शिकायत मिली है। किसी कारणवश तकनीकी खराबी आ रही है। दो दिन में सब कुछ सही हो जाएगा।