{"_id":"69f259f0b8ce981c3f0c631c","slug":"training-given-to-census-supervisors-and-enumerators-sitapur-news-c-102-1-slko1052-155002-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
Thu, 30 Apr 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहरी सीमा में जनगणना का कार्य करने के लिए नियुक्त किए गए 135 सुपरवाइजर और प्रगणकों को म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके दूसरे दिन बुधवार को गणना करने के नियमों की जानकारी दी गई। मानक सूचीकरण और मकानों की गणना करने के बारे में बताया गया।
म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज के तीन कक्षों में मानक सूचीकरण और मकानों की गणना करने के बारे में मंगलवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे दिन सुपरवाइजर और प्रगणकों को छह फील्ड ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। प्रगणकों को बताया गया कि मानकसूचीकरण ब्लॉक का मानचित्र प्राप्त करें। क्षेत्र में इसकी सीमाओं का सत्यापन करें।
सड़कों, गलियाें, लैंडमार्क आदि की पहचान करें। भवनों को यथाक्रम (उत्तर, पश्चिम-दक्षिण, पूर्व) पहचान करें और भवन, जनगणना मकानों की नंबरिंग करें। प्रिंटेड शीट पर नजरी नक्शा बनाएं। मानकसूचीकरण ब्लॉक एप इंस्टॉल करें और लॉग इन करें। नजरी नक्शे से भवनों व जनगणना मकानों की अपेक्षित संख्या भरें। घर-घर जाकर मोबाइल एप में सूचना दर्ज करना है।
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों को बताया गया कि वह क्षेत्र में सभी मानकसूचीकरण ब्लॉक सीमाओं का सत्यापन करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई छूट या दोहराव न हो। यदि मानकसूचीकरण ब्लॉक सीमा में कोई बदलाव है तो चार्ज अधिकारी को सूचित करें।
इस मौके पर कार्य के प्रभारी रिशेश्वर, फील्ड ट्रेनर घनश्याम यादव, पंकज कुमार भारतीय, हरिकरन सिंह, कुलदीप, मनीष कुमार निषाद, निर्मल कुमार, प्रगणक अंकिता, अनुराग सिंह, मीनाक्षी, लतारानी सिंह, लक्ष्मी चौरसिया, ममता श्रीवास्तव, शिवा शुक्ला, आशुतोष सिंह यादव आदि मौजूद रहे।