फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Train will run Budhvl-Sitapur track soon

बुढ़वल-सीतापुर ट्रैक पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Train will run Budhvl-Sitapur track soon
पूर्वोत्तर रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेई ने गुरुवार को बुढ़वल-सीतापुर कैंट पर बिछाई गई इलेक्ट्रिक लाइन का मुआयना किया। उन्होंने बुढ़वल से लेकर सीतापुर तक पावर सप्लाई की जांच की। स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर उसकी स्पीड भी जांचीं।
विज्ञापन


टेस्टिंग में इलेक्ट्रिक लाइन ओके मिली। बाद में कार्यदायी संस्था ने उसे रेलवे को हैंडओवर कर दिया है। उम्मीद है कि यहां ट्रैक पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी।
विज्ञापन


रेल संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से बुढ़वल से सीतापुर कैंट पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रेल खंड पर बुढ़वल-सौढ़ियामऊ स्टेशन के मध्य एलसी गेट 3सी व 5सी, सौढ़ियामऊ स्टेशन पर निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने सरैया, बिसवां स्टेशन के मध्य एलसी गेट 48सी, 52सी, 132 केवी एचटी पावर लाइन क्रॉसिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां स्टेशन के बाद सीतापुर कैंट स्टेशन पर स्थित एफओबी का निरीक्षण किया। मुआयने में रेल संरक्षा आयुक्त ने सीतापुर कैंट-बुढ़वल स्टेशनों के मध्य स्पीड ट्रायल भी किया। इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबन्धक विद्युतीकरण सोमेश कुमार, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक आलोक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed