फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   train travel will be difficult at lucknow route

आज लखनऊ-सीतापुर के बीच रेल सफर कर सकता है परेशान, 4 घंटे का रहेगा मेगा ब्लॉक

Wed, 11 Dec 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
train travel will be difficult at lucknow route
सीतापुर। अगर आप बुधवार को दिन में सीतापुर से लखनऊ का सफर रेल से करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बुधवार को 4 घंटे का मेगा ब्लॉक होने से ट्रेनों का आवागमन अनियमित होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में रेल का सफर आपके लिए समस्या बन सकता है। यह मेगा ब्लॉक रेल विद्युतीकरण कार्य के मद्देनजर लिया जा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, ऐशबाग से सीतापुर के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड की देखरेख में कार्यदायी संस्था कल्पतरु द्वारा यह काम कराया जा रहा है। खैराबाद तक काम पूरा करते हुए सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। इन दिनों खैराबाद से सीतापुर के बीच चल रहा काम अंतिम चरण में है। जिसमें 25 हजार वोल्ट लाइन का लिंकिंग शॉट किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रभारी प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि 11 दिसंबर को दो टावर कारों से लाइन को फिटनेस देने का काम किया जाएगा। इसके लिए दिन में 4 घंटे का मेगा ब्लॉक होगा। उन्होंने बताया कि काम पूरा करते हुए 26 दिसंबर को कमिश्नर रेल सेफ्टी (सीआरएस) से निरीक्षण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed