{"_id":"5da608858ebc3e0140319869","slug":"train-tickets-will-be-booked-at-the-junction-from-november-sitapur-news-lko487109390","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर से जंक्शन पर बुक होंगे रेल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर से जंक्शन पर बुक होंगे रेल टिकट
विज्ञापन
सीतापुर। छोटी लाइन रेलवे स्टेशन पर संचालित आरक्षण टिकट काउंटर अब सीतापुर जंक्शन पर शिफ्ट होगा। जंक्शन पर काउंटर का निर्माण शुरू हो गया है। उम्मीद है कि नवंबर से यात्रियों को सीतापुर जंक्शन पर टिकट बुक करने की सुविधा मिलने लगेगी। इससे मुसाफिरों को जंक्शन से छावनी स्टेशन तक होने वाली भागदौड़ खत्म हो जाएगी।
आमान परिवर्तन के लिए लखनऊ से मैलानी तक 2016 में छोटी लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद मीटर गेज को ब्रॉडगेज में तब्दील करने का काम शुरू हुआ। पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर के बीच काम पूरा कर बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। दूसरे चरण में लखीमपुर तक ट्रेनें संचालित की जाने लगीं हैं।
बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन करने के लिए रेल लाइन के अलावा स्टेशनों की इमारतें, मशीनें आदि भी नए सिरे से लगाई हैं। इसी क्रम में नया सीतापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन विकसित किया गया है। इससे छोटी लाइन रेलवे स्टेशन वीरान हो गया है। छोटी लाइन स्टेशन के पास आरक्षण टिकट काउंटर संचालित होने से दिन में कुछ रौनक बनी रहती है।
विज्ञापन
अब यह रौनक जल्द ही खत्म होने वाली है। यहां संचालित आरक्षण टिकट काउंटर अब सीतापुर जंक्शन पर शिफ्ट करने की कवायद रेलवे ने शुरू कर दी है। इसके लिए सीतापुर जंक्शन आरक्षण टिकट काउंटर का निर्माण किया जाने लगा है। निर्माण पूरा होते ही आरक्षण टिकट काउंटर सीतापुर जंक्शन पर संचालित होने लगेगा।
वेंडिंग मशीन से खुद ले सकेंगे टिकट
ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) भी सीतापुर जंक्शन पर लगेंगी। इन मशीनों का इस्तेमाल कर यात्री खुद से टिकट ले सकेंगे। एटीवीएम में यात्री डेबिट या स्मार्ट कार्ड भी स्वाइप कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन में एटीवीएम लगने के बाद टिकट काउंटरों पर भीड़ भी कम हो जाएगी।
सीतापुर जंक्शन पर आरक्षण टिकट काउंटर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही छोटी लाइन पर संचालित आरक्षण टिकट काउंटर सीतापुर जंक्शन पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहां दो एटीवीएम भी लगाई जाएंगी। नवंबर में ये सुविधाएं यात्रियों को मिलने लगेंगी।
- एके शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक, सीतापुर रेलवे जंक्शन