फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   train leaves an hour ago

एक घंटे पहले ट्रेन रवाना होने पर हंगामा

Sat, 24 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
train leaves an hour ago
सीतापुर। सीतापुर जंक्शन पर शनिवार को यात्री कामाख्या जाने के लिए पहुंचे। पर ट्रेन एक घंटे पहले ही जा चुकी थी। टिकट पर एक घंटे बाद का समय लिखा था। यात्री उसी के मुताबिक स्टेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन छूटने पर यात्रियों ने हंगामा किया। इस पर रेलवे के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रियों को लखनऊ से दूसरी ट्रेन कामाख्या जाने का आश्वासन दिया गया। इस पर सभी शांत हुए। जिले के राम लखन, रमा निकेत सिंह, सुधीर कुमार व पंकज समेत आठ यात्रियों ने कामाख्या एक्सप्रेस में सीटें आरक्षित कराई थीं। सीतापुर जंक्शन से 24 अगस्त को कामाख्या के लिए इनका सफर शुरू होना था।
विज्ञापन

टिकट पर ट्रेन छूटने का समय सुबह 9.20 बजे अंकित था। लिहाजा, सभी मुसाफिर 8.50 बजे स्टेशन पहुंच गए। वहां पता चला कि कामाख्या एक्सप्रेस 8.20 बजे ही जा चुकी है। इस पर यात्रियों ने रेलवे के अफसरों से शिकायत दर्ज करानी चाही तो पहले किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिरों ने हंगामा शुरू किया तो मामले को तूल पकड़ता देख उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद सभी मुसाफिरों को लखनऊ से दूसरी ट्रेन से कामाख्या भेजने का आश्वासन दिया गया।

समय सारिणी बदलने से आई समस्या
ट्रेनों की समय सारिणी एक जुलाई से परिवर्तित हुई है। शायद आरक्षण केंद्र में नई समय सारिणी अपडेट नहीं की गई। टिकट पर पुराना समय ही अंकित कर दिया गया। इससे समस्या हुई है। सभी मुसाफिरों को लखनऊ से दूसरी ट्रेन से कामाख्या भेजा जा रहा है।
- एके शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक सीतापुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed