फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Traffic was stopped four hours after the information

Sitapur News: सूचना के चार घंटे बाद रोका गया आवागमन, राहगीर हुए परेशान

Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic was stopped four hours after the information
लहरपुर में बृहस्पतिवार को परिवर्तित मार्ग पर भारी वाहनों के चलते लगा जाम।  - संवाद
हरगांव (सीतापुर)। लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को गहमागहमी का माहौल रहा। क्रॉसिंग निर्धारित समय से चार घंटे बाद बंद हुई। दोपहर चार बजे तक आवागमन रोका नहीं गया जबकि 12 बजे से ही यातायात रोके जाने की जानकारी रेलवे विभाग की ओर से जारी हुई थी। ऐसे में चार घंटे तक लोगों को बदले हुए रूटों पर दिक्कत का सामना करने के साथ ही अधिक दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन



दरअसल लखीमपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 99 पर गर्डर के इरेक्शन (स्लैब डालने) के लिए पांच दिनों तक डायवर्जन रहना है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से 25 मार्च दोपहर 12 बजे तक काम होने के चलते पूर्ण रूप से आवागन बंद रहेगा, इस बात की जानकारी रेलवे विभाग ने दी थी।
विज्ञापन


ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगों ने परिवर्तित मार्गाें पर चलना शुरू कर दिया। इन मार्गों पर वाहनों की संख्या अधिक देखी गई लेकिन दोपहर चार बजे तक इस रूट को बंद नहीं किया गया। छोटे बड़े वाहन बस आदि इस रूट से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





केसरीगंज बाजार में रहा जाम
लहरपुर (सीतापुर)। डायवर्जन की जानकारी मिलने के बाद लहरपुर की ओर से लखीमपुर होते हुए एलआरपी चौकी होकर जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। छोटे-बड़े वाहन कई बार जाम में फंसते रहे। केसरीगंज बाजार का मार्ग संकरा है, आम दिनों में वैसे तो यहां भीड़ कम रहती है लेकिन बृहस्पतिवार को बाजार में जाम लगा रहा। धीरे-धीरे वाहन खिसकते हुए दिखाई दिए।




असमंजस की रही स्थिति
लखीमपुर से सीतापुर आने वाले रोहित ने बताया कि वह जरूरी काम से आना चाहते थे। रात में उनको सोशल मीडिया से ट्रैक बंद होने की जानकारी मिल गई। इसलिए वह नहीं निकले। दोपहर में उनको पता चला कि ट्रैक को बंद ही नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने सोचा कि शायद आज ट्रैक को बंद नहीं किया जाएगा। वह बाइक से निकलने वाले ही थे, तब तक उनको ट्रैक बंद होने की जानकारी फिर से मिल गई। ऐसे में उनके साथ असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed