{"_id":"6a68f1fc0e240aa691005b44","slug":"traffic-police-receive-interceptor-vehicle-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161006-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: यातायात पुलिस को मिला इंटरसेप्टर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: यातायात पुलिस को मिला इंटरसेप्टर वाहन
Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस को मिला इंटरसेप्टर वाहन। संवाद
सीतापुर। यातायात पुलिस को मंगलवार को इंटरसेप्टर वाहन मिल गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने वाहन को अपने कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में परिवहन विभाग के पास भी एक इंटरसेप्टर वाहन है। जिले में अब इन वाहनों की संख्या दो हो गई है।
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस ट्रैफिक प्रवर्तन वाहन है। इसके माध्यम से ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। इस वाहन में अत्याधुनिक कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन की सटीक पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस वाहन से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। प्रतिदिन इस वाहन से सौ चालान काटने का लक्ष्य तय किया गया है।