फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Traders upset with power crisis take to the streets

Sitapur News: बिजली संकट से परेशान व्यापारी सड़क पर उतरे

Sat, 17 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traders upset with power crisis take to the streets
महोली (सीतापुर)। विद्युत व्यवस्था की बदहाली से आहत होकर नगर के वाशिंदों व व्यापारियों ने शुक्रवार शाम बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कस्बे के बड़ागांव चौराहे पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम शशि बिंदु द्विवेदी ने आक्रोशित व्यापारियों व नागरिकों को समझाते हुए शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा संघ के आह्वान पर महोली तहसील इकाई के सभी विद्युत संविदा कर्मी गुरुवार से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे महोली के सभी फीडर अव्यवस्थित हो गए हैं। महोली नगर व तहसील फीडर में इन दिनों तीन से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों की दशा दयनीय है। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के आह्वान पर देर शाम व्यापारी एवं नागरिक बड़ागांव चौराहे पर एकत्रित हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पाकर एसडीएम शशि बिंदु द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित व्यापारियों व नागरिकों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि शनिवार को विद्युत उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता व व्यापार मंडल प्रतिनिधि से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।


तकरीबन आधा घंटा के प्रदर्शन के बाद एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान व्यापारी शैलेंद्र मिश्रा,श्रीनाथ बाजपेई, राजेश चौरसिया, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, कपिल मिश्रा, आलोक तिवारी, राकेश शर्मा, कामेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed