फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   traders put the jam

कारोबारियों ने लगाया जाम

Sun, 07 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
traders put the jam

थाना क्षेत्र के टिकरा चौराहे के पास शनिवार रात सेल्समैन को बंधक बनाकर दुकानों में हुई लूटपाट की घटना के विरोध में रविवार की दोपहर दुकान मालिकों ने काजी कमलापुर चौराहे पर महोली-हरगांव मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रहा।

विज्ञापन


जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसओ ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। हालांकि पुलिस घटना को लूट के बजाय चोरी मान रही है। उसका कहना है कि जिन दो दुकानों में चोरी हुई है, उसका केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


 जानकारी हो कि थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी संतराम भार्गव की शराब दुकान में रात को बदमाशों ने सेल्समैन युवराज को बंधक बना कर 15 हजार रुपये, 20 पेटी शराब व अन्य सामान लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पड़ोस स्थित गोपीनाथ ज्वैलर्स दुकान से 15 हजार रुपये नकदी, 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के बर्तन, 20 हजार रुपये के अन्य जेवरात व अमेरिका गुप्ता की मोबाइल शाप में भी लूटपाट की गई थी। घटना को लेकर रविवार सुबह तक पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो लोग आक्रोशित हो गए।

गुस्साए दुकानदारों ने हरगांव-महोली मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग पर अड़े दुकानदारों ने प्रदर्शन कर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। खबर पाकर एसओ बेनी माधव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।

जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय लीपा पोती करने की कोशिश की। बताते हैं कि पुलिस ने लूट की इस घटना को चोरी में दर्ज किया है।


एसओ का कहना है कि दो दुकानों में चोरी हुई थी। उसका केस दर्ज कर लिया गया है। शराब की दुकान पर हुई लूट की घटना संदिग्ध है। जांच चल रही है। पीड़ित सेल्समैन बुलाने पर भी नहीं आ रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed