फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tractor-trolley overturned, one dead

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत

Tue, 16 Mar 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, one dead
रेउसा (सीतापुर)। टेंट का सामान लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक अगला पहिया टूटकर निकल गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। हादसा रेउसा-तंबौर मार्ग पर एक ईंट-भट्ठे के पास हुआ है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के खरौंहा गांव निवासी अनिल कुमार (45), गांव के ही अपने साथी कपिल (25), अंबुज (25), करन (30), जियाउद्दीन (45), अलीम (40) के साथ सोमवार की शाम खरौंहा से टेंट का सामान भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से क्षेत्र के ही अमलोरा गांव स्थित एक शादी समारोह के लिए जा रहे थे। जब ये लोग रेउसा-तंबौर मार्ग पर एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, तभी वाहन की गति तेज होने के कारण ट्रैक्टर का अगला पहिया टूटकर निकल गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबकर अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के शिकार लोगों के परिवार वाले भी पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल को निकालकर सीएचसी रेउसा पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed