फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tractor hits bike riders, youth dies

Sitapur News: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 06 Nov 2024 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 06 Nov 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Tractor hits bike riders, youth dies
कुंवरगड्डी। अटरिया में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में गोकुला गांव निवासी नीरज कुमार (26) भैया दूज पर संदना थाना क्षेत्र के हिंडौरा निवासी साढ़ू सुनील कुमार (30) के साथ ससुराल सहजीदपुर गए थे। मंगलवार देर रात दोनों साले सहजीदपुर निवासी सूरज (25) संग गोकुला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मनवा गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से सुनील की मौके पर मौत हो गई। वहीं नीरज व सूरज गंभीर रूप घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने साढ़ू नीरज को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। वहीं, चालक मौके से भाग गया।

थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जांच की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed