{"_id":"5f0de77a8ebc3e63d70455c8","slug":"town-street-lights-deteriorate-sitapur-news-lko5307534125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे की स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे की स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिश्रिख कस्बे में लगी स्ट्रीट लाइटें कुछ ही दिनों में खराब हो गई हैं। इसकी वजह से रात में प्रमुख मार्गों पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में राहगीरों को निकलने में बहुत ही असुविधा उठानी पड़ रही है।
मिश्रिख कस्बे के मुख्य मार्ग सिधौली मार्ग, नहर चौराहा, दधीचि कुंड मार्ग, अस्पताल मार्ग, ब्लॉक मुख्यालय मार्ग, तहसील चौराहा आदि मार्गों पर एक सैकड़ा से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। इससे पूरा कस्बा शाम होते ही दूधिया रोशनी में चमकने लगता था। मगर ये लाइटें ज्यादा दिन टिक नहीं सकीं। ये लाइटें धीरे-धीरे खराब होने लगीं।
इसके बाद बाशिंदों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। जिस पर नगर पालिका ने कुछ दिन पहले ही इन लाइटों को दुरुस्त कराकर कस्बे को रोशन कर दिया था। मगर ये अधिक दिन नहीं टिक सकीं। तीन से चार दिन बाद फिर से ये खराब हो गई हैं। इससे शाम होते ही कस्बे में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
परसौली मार्ग से कस्बे के मुख्य मार्ग तक 10 से अधिक लाइटें पूर्ण रूप से खराब हैं। वहीं, तहसील चौराहा से नहर चौराहा तक भी लाइटें खराब हैं। इसके चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
बाशिंदों का कहना है नगर पालिका की तरफ से बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब शिकायत करते हैं तो मरम्मत कर दी जाती है। उसके बाद वह फिर से खराब हो जाती हैं। नगर पालिका को खराब लाइटें हटवाकर नई लगवा देनी चाहिए। जिससे पूरा कस्बा रात में उजाले से रोशन हो सके।
नगर पालिका के ईओ आरपी सिंह का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले ही खराब लाइटों को सही कराया गया था। अगर वह फिर से खराब हो गई हैं तो इनकी मरम्मत कराकर सही कराया जाएगा।