{"_id":"597e0b334f1c1b5c7d8b4659","slug":"tomato-100kg-onion-also-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर 100 रुपये किलो, प्याज ने भी रुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर 100 रुपये किलो, प्याज ने भी रुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों के भाव इस समय आसमान छू रहे हैं। पिछले 15 दिन के भीतर दाम तीन गुने तक बढ़ गए हैं। व्यापारियों का मानना है कि कई प्रदेशों में बारिश के चलते पैदावार प्रभावित हुई है। जनपद में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक व प्रदेश के दूसरे जिलों से सब्जियां आती हैं। इन जगहों पर पिछले एक माह में काफी बरसात हुई। इस कारण खेत में ही सब्जी की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
आवक कम होने से कीमत बढ़ गई है। थोक मंडियों में सब्जी कम आने से इसके दाम दो से तीन गुने तक बढ़ गए हैं। खासकर यह वृद्धि टमाटर, धनिया, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, पालक में हुई है। इससे यह सब्जी अब लोगों की थाली से दूर होती जा रही है। थोक व्यापारियों का कहना है अब बरसात कम हुई है। इससे मंडियों में आवक बढ़ेगी और दाम गिरने लगेंगे।
विज्ञापन
शहर के पंकज पांडेय ने बताया सब्जियों की कीमत इस समय बहुत बढ़ गई है। सरकार को चाहिए कि वह स्टॉल लगाकर कम कीमत पर लोगों को सब्जी मुहैया कराए। इसी तरह ग्रहणी रेनू दीक्षित ने बताया कि रसोई घर का बजट बिगड़ गया है। पहले जहां दो हजार रुपये की सब्जी में काम चलता था। अब वही सब्जी खरीदने के लिए चार हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक अंकुर वर्मा का कहना है कि अधिकांश सब्जी ऐसी है जिसको हम रोजाना उपयोग करते हैं। इसके बिना खाना ही बेकार है। मजबूरन महंगी सब्जी खरीदनी पड़ रही है। इसी क्रम में स्फूर्ति बाजपेई ने बताया कि टमाटर एकदम लाल कर रहा है। सब्जी बनाना तो दूर अब तो सलाद बनाना भी मुश्किल है। इसके अपेक्षा फल सस्ते बिक रहे है।
सब्जी आज का भाव 15 दिन पहले का भाव
प्याज 20 6
टमाटर 100 35
लौकी 30 15
कद्दू 40 15
बंदगोभी 45 20
पालक 60 25
बैगन 40 20
परवल 60 40
भिंड़ी 40 15
शिमला 100 40
करेला 50 40
हरी धनिया 250 100
आलू 14 10
हरी मिर्च 100 30 (रुपये प्रति किलो)