फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today sisters will tie the strings of love on the wrists of brothers

आज भाइयों की कलाई पर बहनें बांधेगी प्यार की डोर

Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Today sisters will tie the strings of love on the wrists of brothers
लालबाग बाजार में राखी खरीदती युवतियां। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिस घड़ी को बहनों को लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार आज वह आ ही गई, जब अपने भाइयों की कलाई पर बहनें रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करेंगी। रोली, चंदन लगाकर टीका करेंगी। बदले में भाई गिफ्ट और उपहार देकर बहनों की हमेशा रक्षा करने का संकल्प लेंगे। पर्व को लेकर भाई-बहनों में अपार खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन

भाई-बहन का रिश्ता अनमोल है। इसका कोई मोल नहीं हैं। रक्षाबंधन इस रिश्ते की डोर को और मजबूत करता है। रविवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थी, जो बहनें दूर थीं वह प्रेम का धागा बांधने के लिए भाई के पास आ गईं। कुछ भाई बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनके घर गए। वहीं, रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। मिठाई की दुकानों से लेकर राखी की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। यह खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए शनिवार को बाजारों की रौनक कुछ अलग ही दिखाई दी। सुबह 10 बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

महिलाएं राखी की दुकानों पर अपनी पसंद की राखी खरीदने में मशगूल रही। कोई स्टोन वाली राखी पसंद करती तो कोई टैडी बियर वाली राखी। दुकानदार उमेश ने बताया दिनभर ग्राहक आते रहे। शनिवार को करीब 70 फीसदी राखियां बिक चुकी हैं। कुछ बची हैं वह भी रविवार की सुबह तक बिक जाएंगी। इसी प्रकार मिठाई की दुकानों पर भी खूब भीड़भाड़ रही। एक से बढ़कर एक मिठाई के पैक बिकते रहे। बहनों ने भी अपने भाइयों को उपहार देने के लिए कई तरह के गिफ्ट आइटम खरीदे। इन आइटमों में चॉकलेट, ड्राई फ्रूट सहित कई तरह के आइटम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शुभ मुहुर्त
पंडित आशीष शास्त्री ने बताया रक्षाबंधन का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहुत ही शुभ मुहूर्त बन रहा है। सुबह छह बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed