फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today all the blocks will be set up for employment fairs

आज सभी ब्लाकों पर लगेंगे रोजगार मेले

Wed, 24 Mar 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Today all the blocks will be set up for employment fairs
सीतापुर। प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार 24 मार्च को जिले के सभी ब्लाकों में बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला का आयोजन होगा। मिशन रोजगार के तहत प्रत्येक खंड विकास दफ्तर के प्रांगण में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन

इसमें निजी क्षेत्र में संचालित कंपनियों के स्तर पर पात्रता के आधार पर 18 से 35 वर्ष तक के पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। आयोजन के दौरान कोविड मानकों के अनुपालन और अभ्यर्थियों को परेशानी से बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लाकवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय से जुड़े अधिकारी अमित कुमार ने बताया मिशन रोजगार के तहत सभी ब्लाकों में रोजगार मेला 24 मार्च को लगेगा। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक एवं आईटीआई उर्त्तीण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष तक हो, अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं एक फोटो सहित मेला में हिस्सेदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपने लागिन आईडी से सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनी का पूर्ण विवरण देखकर इच्छुक कंपनी में आवेदन कर रोजगार मेला में प्रतिभाग कर सकते हं। इसके लिए आने जाने का कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। इसे सफल बनाने को ब्लाकवार आईटीआई, सेवायोजन दफ्तर एवं कौशल मिशन के कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

एक दर्जन से अधिक कंपनियां करेगी प्रतिभाग
जिले में एक दर्जन से अधिक निजी कंपनियां बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेला में प्रतिभाग करेगी। इसके तहत विकास खंड रामपुर मथुरा, रेउसा, बेहटा मे धनवर्षा प्राइवेट लिमिटेड, ब्लाक महमूदाबाद, पहला, सकरन, लहरपुर, हरगांव, खैराबाद में भारतीय जीवन बीमा निगम, ब्लाक बिसवां, महोली मे सदृष्टि एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, ब्लाक परसेंडी में हनुमंत जॉब एवं जीफोरएस, ब्लाक कसमंडा, एलिया में यूरेका फोब्रस प्रा. लि., ब्लाक सिधौली में प्रिविलेज प्यूपिल व एसडी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड एवं गोंदलामऊ में प्रिविलेज प्यूपिल प्रा. लि., विकास खंड पिसांवा में जीफोरएस प्राइवेट लि., ब्लाक मछरेहटा में जीफोरएस प्रा. लि. एवं हनुमंत जॉब साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड बेरोजगारों को रोजगार देने को जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed