{"_id":"678d48f5447f2de40205e667","slug":"tiger-roaming-freely-in-sitapur-panic-in-homes-sitapur-news-c-102-1-slko1037-125609-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में आजाद घूम रहा बाघ, घरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में आजाद घूम रहा बाघ, घरों में दहशत
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। क्षेत्र के राजकीय पशुपालन विभाग के जंगलों में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। किसान अपनी फसलों की रक्षा करने से कतरा रहे हैं। वहीं, पशुपालन विभाग के प्रक्षेत्र में लगी फसलों की देखभाल करने के लिए चौकीदारों की संख्या बढ़ाई गई है। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। रविवार को वन विभाग की टीम ने कई जगह कॉम्बिंग की, लेकिन बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। क्षेत्र के चंदीपुर निवासी सतीश कुमार बताते हैं कि शाम होने के बाद लोग गांव में भी भयभीत रहते हैं। इसके चलते घरों के बाहर अलाव जलाकर समूह में तापते हैं। वहीं, चौबेपुर निवासी प्रभाकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह बताते हैं उनका गांव इस राजकीय फार्म के जंगलों से सटा है। गांव निवासी राजेश कुमार ने यहीं पर जंगली जानवर को देखा था।
नीलगांव राजकीय पशुपालन इंचार्ज संदीप यादव के अनुसार प्रक्षेत्र में चौकीदारों की संख्या तीन गुना कर दी गई है। भाला व आग का सहारा लेकर चौकीदारों को काम पर भेजा जाता है। फिर भी घने जंगलों के निकट स्थित खेतों में लगी फसलें जानवर चट रहे हैं। चौकीदार ऐसी जगहों पर जाने से डरते हैं।
सतर्कता बरतें ग्रामीण
नीलगांव राजकीय कृषि प्रक्षेत्र के जंगल में लगातार टीम कॉम्बिंग कर रही है। पगचिह्नों की जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। -रामसेवक वर्मा, क्षेत्रीय वन दरोगा रेंज सिधौली