फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger changed hideout, now footprints found in Hata village

Sitapur News: बाघ ने बदला ठिकाना, अब हाता गांव में मिले पगचिह्न

Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tiger changed hideout, now footprints found in Hata village
बाघ के मिले पगचिह्न।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। बाघ ने बिशुनपुर के बाद अब हाता के पास नया ठिकाना बनाया है। शनिवार को हाता के करीब एक खेत में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

रोजहा, ढोलई, फर्रकपुर, शेरपुर, पिपरी, रामविलासपुरवा, चांदूपुर, सहरोई, बिशुनपुर समेत करीब 50 गांवों में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीतापुर व हरगांव रेंज के इन गांवों में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा व ट्रैप कैमरा लगाया है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। बाघ न पिंजरे के पास जा रहा है और न ट्रैप कैमरे में कैद हो रहा है। जब ग्रामीणों में रोष बढ़ा तो सीतापुर रेंज के अफसरों ने निगरानी करने के लिए चार वन दरोगाओं को तैनात कर दिया। यह वन दरोगा सुबह-शाम गांव का दौरा कर वापस लौट जाते हैं। बिशुनपुर में लगातार चार दिनों तक पगचिह्न मिलने के बाद अब तीन दिन से बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह बिशुनपुर के दक्षिण हाता के करीब आदित्य शुक्ला के खेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। ग्रामीणों का दावा है कि पगचिह्न शुक्रवार रात के हैं। जबकि वन विभाग इन्हें तीन से चार दिन पुराने बता रहा है। पगचिह्नों की जांच कर वन दरोगाओं ने बताया कि बाघ ने अपना ठिकाना बदला है। बिशुनपुर के बाद अब हाता के आसपास नया ठिकाना बना लिया है। आदित्य शुक्ला के खेत में पगचिह्न मिले हैं, जो कि तीन से चार दिन पुराने हैं। आसपास के खेतों में कॉम्बिंग की गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।



ड्रोन से बाघ की लोकेशन तलाशने की उठी मांग
बाघ के लगातार पगचिह्न मिलने से स्पष्ट है कि वह इलाके में ही मौजूद है। वन विभाग के अफसर भी मानते हैं कि बाघ ने बिशुनपुर व हाता के आसपास अपना ठिकाना बनाया है। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसी दशा में ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन पता लगाई जा सकती है। ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरे से बाघ की तलाश किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed