फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Throw garbage on the office and residence of officer

अफसरों के दफ्तर व आवास पर फेंकेंगे कूड़ा

Thu, 28 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Throw garbage on the office and residence of officer

कार्रवाई न होने से आजिज अनशनकारी सफाईकर्मी शुक्रवार को आलाधिकारियों के कार्यालयों व आवास पर कूड़ा फेंकेंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को सफाईकर्मियों के समर्थन में आए भाजपा नेता साकेत मिश्र ने की। उन्होंने कर्मचारियों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में झाडू लगाई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले 11 दिन से नगर पालिका सीतापुर के सफाईकर्मी अनशन कर रहे हैं। कर्मचारी पुनरीक्षित वेतनमान की मांग कर रहे हैं। लेकिन नगर पालिका के अड़ियल रवैये के कारण उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। अब तक कई संगठन कर्मचारियों के समर्थन में आ चुके हैं।
विज्ञापन


 गुरुवार को भाजपा नेता साकेत मिश्र इनके समर्थन में आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ लालबाग चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में झाडू लगाई। प्रशासन व नगर पालिका के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साकेत ने एलान किया है अगर देर रात तक कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के आलाधिकारियों के कार्यालय व आवासों पर कूड़ा फेंका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed