{"_id":"61d342f112381363053f15da","slug":"throat-trader-murdered-sitapur-news-lko611851165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
सीतापुर में रामपुर मथुरा के छतौनी गांव में हुई हत्या के बाद घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतक के परिज?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों को गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह और हत्या आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वारदात से इलाके में दहशत है।
रामपुर मथुरा इलाके के छतौनी गांव निवासी कमलेश कुमार (32) पुत्र रामकुमार गल्ला व्यापारी था। वह गांवों में गल्ला खरीदकर बेचता था। रविवार देर शाम घर से फोन पर बात करते हुए निकला था, लेकिन काफी देर तक युवक के घर वापस नहीं आने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
सोमवार की सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की सुबह ग्रामीण गांव के बाहर गए थे, वहां पर भगवतीपुर-बांसुरा मार्ग पर खेत में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चश्मदीदों की माने तो युवक की गला काटकर हत्या की गई है। गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक घर से किसी से फोन पर बात करते हुए निकला था। आरोप है कि किसी ने बुलाने के बाद हत्या कर दी है। गल्ला व्यापारी की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर उसके भाई दिनेश कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
गल्ला व्यापारी का मोबाइल मौके से गायब है। ऐसे में हत्या की वारदात का खुलासा करने में युवक का मोबाइल मददगार साबित हो सकता है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला था। आशंका है कि फोन पर बात करने वाले ने ही बुलाने के बाद हत्या की है। इसी आशंका के आधार पर पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का भी मानना है कि युवक का मोबाइल हत्या का राज खोलने में मददगार साबित हो सकता है।
युवक की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। मृतक का मोबाइल घटना के बाद से गायब है। मोबाइल मिलने से काफी मदद मिलेगी। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
- जितेंद्र ओझा, एसओ रामपुर मथुुरा