फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three thousand teachers may get promotion soon

तीन हजार शिक्षकों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन

Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three thousand teachers may get promotion soon
सीतापुर। परिषदीय शिक्षकों को नए साल 2022 में प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। कारण यह है बीएसए ने सभी बीईओ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। इस सूची के बाद ही शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अगर यह प्रमोशन हो जाते हैं तो यह शिक्षकों के लिए करीब आठ साल बाद मौका आएगा, जब उनकी तरक्की होगी।
विज्ञापन

जिले में 2014 के बाद से प्रमोशन प्रक्रिया लटकी हुई चल रही है। शिक्षक संगठन बराबर प्रमोशन की मांग कर रहे है। इससे जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों में अब प्रमोशन की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक लंबे समय से प्रमोशन की मांग कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बनने का मौका मिलेगा। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में अगर प्रमोशन लेना चाहते है तो उन्हें वहां पर सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को प्रधानाध्यापक बनने का मौका रहेगा। यह शिक्षक कई बार धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देकर बीएसए से प्रमोशन की गुहार लगा रहे थे। इस पर बीएसए ने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी बीईओ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। इस सूची के बाद ही शिक्षकों की वरिष्ठता तय हो सकेगी।
उसके बाद ही उनका प्रमोशन होगा। उम्मीद है कि अगले साल यानि 2022 में शिक्षकों को प्रमोशन मिल सकेगा। इससे जिले के करीब तीन हजार से अधिक शिक्षक लाभान्वित होंगे। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि सभी बीईओ से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी गई है, इस सूची के बाद ही प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
सूची में इन बातों का बीईओ रखेंगे ध्यान
अगर कोई शिक्षक लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है तो बीईओ उस पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई का विवरण दर्ज करेंगे। अगर कोई पिछड़े विकासखंड में कब से तैनात है, उसका भी उल्लेख करेंगे। प्रथम नियुक्ति का सही तरीके से अंकन करेंगे। शिक्षकों की सेवा पुस्तिका से सभी जानकारी मिलान करने के बाद ही सूची तैयार करेंगे। दिव्यांग का भी उल्लेख करेंगे।

जल्द प्रक्रिया की बढ़ी उम्मीदें
शिक्षकों की लंबे समय से प्रमोशन प्रक्रिया अवरुद्व है। प्रमोशन को लेकर संगठन की ओर से कई बार बीएसए व उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इस बार संगठन की मांग पर बीईओ से ज्येष्ठता सूची मांगी गई है। इससे उम्मीद है जल्द प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मनीष पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed