फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three thousand children could not give skillful assessment exam

तीन हजार बच्चे नहीं दे सके निपुण असेस्मेंट परीक्षा

Thu, 20 Oct 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three thousand children could not give skillful assessment exam
रामपुर मथुरा क्षेत्र में सरयू नदी की बाढ़ कम होने के बाद भी अत्यधिक जलभराव वाले विद्यालयों के बच् - फोटो : SITAPUR
सीतापुर/रामपुर मथुरा। बाढ़ का पानी भरा होने से परिषदीय विद्यालयों के करीब तीन हजार बच्चे निपुण असेस्मेंट परीक्षा से वंचित रह गए। ढाई हजार से अधिक नौनिहाल खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को विवश हैं। हालांकि, पानी घटने से अधिकतर स्कूलों में पठन-पाठन सामान्य तरीके से होने लगा है।
विज्ञापन

जिले के गांजरी इलाके में हर साल बाढ़ तबाही मचाती है। बाढ़ व कटान से घर, खेत और रास्ते तहस-नहस हो जाते हैं। सरयू व शारदा की बेकाबू लहरें सैकड़ों गांवों को चपेट में लेकर हजारों की आबादी को कभी न भूलने वाले गहरे जख्म दे जाती हैं। बाढ़ का पानी घटने पर अब तबाही का मंजर सामने आने लगा है। बाढ़ से लगभग एक सैकड़ा परिषदीय विद्यालय प्रभावित हुए। कई दिनों तक पठन-पाठन ठप रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक रामपुर मथुरा क्षेत्र के 60 परिषदीय विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हुए। इन स्कूलों में पंजीकृत लगभग 4700 बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई। पानी घटने पर 29 स्कूलों में शिक्षण कार्य सामान्य तरीके से शुरू हो गया है। मगर 20 स्कूलों में कीचड़ व सिल्ट भरा होने से पढ़ाई अब तक बाधित है। यहां के 2400 बच्चों को ऊंचे स्थानों या मोहल्ला कक्षा के जरिये खुले आसमान तले पढ़ाया जा रहा है। जबकि प्राथमिक विद्यालय टेरवा मानिकपुर, रमनगरा, भयापुर, लोनियनपुरवा, पठाननपुरवा, बसंतपुर कंडी व देशी लौकिया सहित 11 विद्यालयों में बाढ़ का पानी अब तक भरा होने से यहां शिक्षण कार्य ठप है। इनमें अध्ययनरत करीब 2200 नौनिहाल निपुण असेस्मेंट परीक्षा से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक रेउसा क्षेत्र के 39 परिषदीय विद्यालयों में बाढ़ की चपेट में आने से शिक्षण कार्य बंद हुआ था। अधिकांश स्कूलों में पठन-पाठन सामान्य ढंग से होने लगा है। यहां छह ऐसे स्कूल हैं, जिनमें अभी तक शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नसीरपुर, बिलौता, अंदपुर, सुकेठा व भरथा के स्कूलों में निपुण कौशल टेस्ट स्थगित करना पड़ा। इसी तरह ब्लॉक बेहटा क्षेत्र के यूपीएस उमरा तथा दारापुर के बच्चों की निपुण कौशल परीक्षा बाढ़ के चलते रद्द कर दी गई है। ब्लॉक रेउसा व बेहटा में करीब 800 बच्चे निपुण असेस्मेंट परीक्षा से वंचित रह गए।
उच्च अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट
खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर मथुरा नवीन कुमार ने बताया कि बाढ़ की चपेट में करीब 60 विद्यालय आ गए थे। काफी दिनों तक इनमें शिक्षण कार्य बंद रहा। जलस्तर कम होने पर 29 स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया। करीब 20 विद्यालयों में सिल्ट व कीचड़ भरा होने से यहां के 2400 बच्चों को ऊंचे सुरक्षित स्थानों या मोहल्ला कक्षाओं के रूप में शिक्षा दिलाई जा रही है।

मध्याह्न भोजन योजना भी संचालित है। 11 विद्यालयों में अत्यधिक जलभराव के कारण वहां शिक्षक व बच्चों का पहुंचना मुमकिन नहीं है। वहां निपुण असेस्मेंट परीक्षा निरस्त कर दी गई है। रेउसा बीईओ राम जनक वर्मा के मुताबिक बाढ़ से क्षेत्र के 39 विद्यालय प्रभावित थे। इनमें छह स्कूलों की निपुण कौशल परीक्षा रद्द कर दी गई है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed