फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three suspects entered the house of a retired prison guard, villagers caught them

Sitapur News: रिटायर्ड बंदी रक्षक के घर घुसे तीन संदिग्ध, ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three suspects entered the house of a retired prison guard, villagers caught them
मानपुर (सीतापुर)। इलाके के मिर्जापुर गांव में सोमवार देर रात तीन संदिग्ध युवक फर्जी पुलिस कर्मी बनकर एक रिटायर्ड बंदी रक्षक के घर में घुस गए। आहट पाकर जगे गृहस्वामी व परिजनों ने इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया। शोर सुन कर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी रिटायर्ड कारागार बंदी रक्षक रामभरोसे भार्गव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। देर रात करीब तीन बजे संदिग्ध उनके घर में घुसे । अचानक हुई आवाज से उनकी आंख खुल गई। शोर मचाने पर इनमें से एक युवक ने तमंचा निकाल कर चुप रहने को धमकाया। तब तक परिवार के अन्य लोग भी जग गए। परिजनों ने एकजुटता दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ कर शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य युवकों को भी पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के पास एक कार और तमंचा के साथ कुछ कारतूस मिले हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि तीनों युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रामभरोसे के अलावा दो अन्य घराें में घुसे थे। थानाध्यक्ष मानपुर को तीनों युवकों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो मोबाइल लेने घुसे थे संदिग्ध
चर्चा है कि आरोपी एक मोबाइल की तलाश में थे। उन्होंने पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी से मोबाइल की लोकेशन प्राप्त की, फिर वह नशे की हालत में मोबाइल की लोकेशन को खंगालते हुए गांव आ गए। आरोपी युवक गांव के तीन घरों में घुसे थे। वहां उनको मोबाइल के बारे में कुछ जानकारी भी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed