फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three students suicide in seven days in Sitapur.

Sitapur: एक ही कॉलेज में सात दिन के अंदर तीन छात्राओं ने की आत्महत्या, सुसाइड के कुछ दिन पहले दिखा था बदलाव

Sat, 24 Dec 2022 11:32 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर/कमलापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर/कमलापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Dec 2022 11:32 AM IST
सार

सात दिनों के अंदर तीन छात्राओं की आत्महत्या से हर कोई सकते में है। वहीं, अभिभावकों ने भी बिना पुलिस को खबर दिए छात्राओं का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Three students suicide in seven days in Sitapur.
इसी कॉलेज की छात्राओं ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजा बहादुर सूर्य बख्श सिंह (आरबीएसबीएस) इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने सात दिन (12 से 18 दिसंबर) के अंदर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दो किशोरियां 12वीं जबकि एक 11वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


तीनों छात्राएं पढ़ने में अच्छी थीं और क्लास में उपस्थिति भी 85 फीसदी से ज्यादा थी। कीटनाशक खाकर, नदी में कूदकर और फंदा लगाकर जान देने वाली तीनों छात्राओं के परिजन सकते में हैं। कॉलेज प्रशासन भी चिंतित है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। खुदकुशी को बीते दिनों एक छात्र द्वारा शिक्षिका से अभद्रता के बाद हुए विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कमलापुर के इस कॉलेज में 3600 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 1300 छात्राएं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश, महाराष्ट्र में सावरकर पर दिया था बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- क्रिसमस पर न होने पाएं धर्मांतरण की घटनाएं, दोबारा धर्मस्थलों पर न लगें लाउडस्पीकर


तीनों छात्राओं के अभिभावक ने बिना पुलिस को खबर दिए अंतिम संस्कार कर दिया। इनमें से एक के पिता का कहना है कि आत्महत्या से कुछ दिन पहले छात्रा के स्वभाव में बदलाव आ गया था। वह चिड़चिड़ी हो गई थी। दूसरी के पिता कॉलेज के अनुशासन पर सवाल उठाए, जो कॉलेज में सब ठीक न होने की ओर इशारा करते हैं।

अभिभावक भी समझें जिम्मेदारी
आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साकिब जमाल अंसारी का कहना है कि शिक्षिका से विवाद वाले छात्र को निष्कासित कर दिया गया है। छात्राओं की आत्महत्या के बाद दो बार बच्चों की काउंसिलिंग कराई गई। स्मार्टफोन व सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में बच्चे अक्सर भटक जाते हैं। अभिभावक भी जिम्मेदारी समझें। बच्चों पर निगाह रखें।

किसी ने नहीं दी सूचना
थाना प्रभारी राजकरन शर्मा का कहना है कि छात्र से विवाद में शिक्षिका ने तहरीर देने के बाद कार्रवाई से मना कर दिया था। आत्महत्या के किसी मामले की सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed