फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath holds review meeting of law and order with officials

UP: सीएम योगी बोले- क्रिसमस पर न होने पाएं धर्मांतरण की घटनाएं, दोबारा धर्मस्थलों पर न लगें लाउडस्पीकर

Sat, 24 Dec 2022 01:57 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 01:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर शाम शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्रिसमस के त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath holds review meeting of law and order with officials
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में क्रिसमस के मौके पर धर्मांतरण की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गृह विभाग और पुलिस के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही इस बात पर विशेष नजर रखी जाए कि धर्मांतरण की घटनाएं न हों। सीएम ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर शाम शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि जिलों के दौरों में उन्होंने देखा है कि कहीं-कहीं धार्मिक स्थलों पर दोबारा लाउडस्पीकर लगा दिए गए हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कमिश्नरेट वाले जिलों में सभी डीसीपी के कार्यालय और आवास बनाएं जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्र में ही निवास करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी डीएस चौहान समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

महिलाओं के प्रति अपराधों पर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ अधिकारी संवेदनशीलता से काम करें और उनसे जुड़े प्रकरणों में अभियोजन को और प्रभावी बनाया जाए।

अवैध वाहन स्टैंड पर नाराजगी
शहरों में वाहनों के अवैध स्टैंडों के संचालन पर नाराजगी जताते हुए योगी ने कहा कि ऐसे स्थल आवांछनीय तत्वों का अड्डा बन जाते हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी जिले में अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैंड संचालित न हों। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध शराब के धंधे को नेस्तनाबूद करने के लिए छापामारी करके कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नशेड़ी पुलिस कर्मियों की फील्ड में ड्यूटी न लगाई जाए।

विज्ञापन

शिकायतों का तत्काल निराकरण कराएं
मुख्यमंत्री ने थाना और तहसील दिवस को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस मौके पर आने वाली शिकायतों को लंबित न रखा जाए। उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, डीआईओएस, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारियों को कार्यालय में आम जनों से जरूर मिलने और उनकी समस्याओं के निस्तारण को कहा है।

हर जिले में हो निवेशक व निर्यातक सम्मेलन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी की तर्ज पर हर जिलों में भी एक दिवसीय निवेशक व निर्यातक सम्मेलन का आयोजन होना चाहिए। सीएम ने कहा कि डीएम और एसपी की मौजूदगी में जिला उद्योग बंधु की बैठकें नियमित हों और उसमें उद्यमियों की हर समस्या का समाधान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed