{"_id":"69dd402755e6d992350b7667","slug":"three-people-suffered-burn-injuries-in-a-house-fire-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153939-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में आग लगने से तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में आग लगने से तीन लोग झुलसे
Tue, 14 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बेलवापसुरा में बचे हुए सामान को सुरक्षित करने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
लहरपुर। इलाके के बेलवापसुरा गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग व मवेशी झुलस गए। झुलसे लोगों को सीएचसी नकहा से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक टीम ने जांच की।
बेलवापसुरा गांव निवासी रामकिशोर के घर में सोमवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर रामकिशोर (70), उनकी पत्नी गीता (68) और उनका पुत्र उपमान (22) गंभीर रूप से झुलस गए।
लपटों ने घर के आंगन में बंधे मवेशियों को भी नहीं छोड़ा। चपेट में आकर तीन भैंस और दो गाय भी झुलस गईं। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामकिशोर के घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से झुलसे लोगों को सीएचसी नकहा में भर्ती कराया गया। वहां से ओयल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।