फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three patient suffer from dengue in sitapur

तीन और डेंगू की चपेट में

Sat, 29 Oct 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three patient suffer from dengue in sitapur
platelets - फोटो : Demo Pic

जिले में डेंगू का कहर थमने नाम नहीं रहा है। शनिवार को भी तीन नए मरीज सामने आए हैं। इन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों के सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या 269 से बढ़कर 272 हो गई है। 

विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र अलीम (17) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, लेकिन हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। ब्लड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी प्लेटलेट्स 48 हजार थी।
विज्ञापन


इस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लिधियाई निवासी विकाश शुक्ला (27) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी प्लेटलेट्स 23 हजार के करीब है। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी खेड़ा निवासी कपिल की पत्नी कमला देवी (35) भी बुखार से पीड़ित है। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर डॉक्टरों ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed