{"_id":"fcc794aa6fd0fb9cacaa3d76e8f15529","slug":"three-fertilizer-shops-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की तीन दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की तीन दुकानें निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मूल्य से अधिक दामों पर खाद बेच रहे दुकानदारों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने तय मूल्य से अधिक दामों पर खाद बेच रहे तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
तीनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिले के किसान काफी दिनों से तय कीमत से अधिक रेट पर खाद बेचने की शिकायत कर रहे थे।
इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने गांजरी क्षेत्र रेउसा में खाद की दुकानों पर छापा मारा। संतोष खाद भंडार, आदर्श खाद भंडार, छोटू खाद भंडार रेउसा तय मूल्य से अधिक दामों पर खाद बेचते पाए गए।
विज्ञापन
इस पर तीनों दुकानों लाइसेंस निलंबित कर दिए। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर वे तय रेट से अधिक दामों पर किसानों को उर्वरक बेचेंगे, तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन