फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three days later, the canal track could be repaired

तीन दिन बाद दुरुस्त हो सकी नहर पटरी

Fri, 12 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 12 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three days later, the canal track could be repaired

लहरपुर क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव के निकट कटी नहर पटरी तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम दुरुस्त की जा सकी। इस बीच 250 बीघा से अधिक फसल पानी के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। किसान सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मोहिद्दीनपुर गांव के निकट लहरपुर नहर की पटरी कट गई थी। इससे नहर का पानी करीब के खेतों में भर गया था। गुरुवार की सुबह तक 250 बीघा से अधिक खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। गुरुवार को दोपहर बाद क्षेत्र के अवर अभियंता अनूप राजवंशी विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन नहर पटरी को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को उदनापुर रेगुलेटर से नहर में पानी का बहाव रोका गया, जिसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर पटरी को दुरुस्त किया। हालांकि इस बीच पटरी को दुरुस्त करने में तीन दिन का समय लग गया। जिससे क्षेत्र के खेत पानी में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के गुलरी पुरवा, मोहिद्दीनपुर, बरगदहा, मूड़ी खेरा, दर्जिन पुरवा आदि गांवों के किसानों का कहना है कि पहले जनवरी में इसी जगह पर नहर कटी, फिर अब बुधवार को नहर कट गई। दोनों ही बार खेतों में पानी भर गया था, इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

सिंचाई विभाग चाहता तो नहर पटरी कटने के बाद ही दुरुस्त की जा सकती थी, लेकिन दो दिन तक जिम्मेदार लापरवाही बरतते रहे। जिससे मटर, मसूर, मेंथा आयल की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। गेहूं व सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।


उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेगुलेटर जर्जर है, जिससे गुरुवार को नहर में पानी का बहाव रोका नहीं जा सका। शुक्रवार को नहर में पानी का बहाव रोका गया, जिसके बाद नहर पटरी को दुरुस्त किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed