{"_id":"685d90b6824343d58601c0a5","slug":"three-caught-stealing-electricity-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1053-135206-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली चोरी करते तीन को पकड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली चोरी करते तीन को पकड़ा, केस दर्ज
Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कनवाखेड़ा में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम ने तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। अवर अभियंता ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
कनवाखेड़ा फीडर पर लाइनलॉस ज्यादा हो रहा है। बिजली विभाग को यहां पर काफी दिनों से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। अवर अभियंता अतुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार देर शाम गंगापुर कालिकाबक्स गांव में चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान कौशन कुमार, रामआसरे व सुंदरलाल घर के पास लगे बिजली के खंभे से चोरी से केबल जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। अभियंता ने बताया कि ये लोग काफी समय से बिजली की चोरी कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया गया है। अब राजस्व वसूली की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी