फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three bikes burnt in front of police post

पुलिस चौकी के सामने तीन बाइकें जलीं

Mon, 21 Dec 2020 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three bikes burnt in front of police post
सीतापुर। शहर के नैपालापुर स्थित पुलिस चौकी के सामने एक मकान के बाहर खड़ी तीन बाइक संदिग्ध हालात में जल गईं। गृहस्वामी ने आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के नैपालापुर रमपुरवा निवासी विजय कुमार का पुलिस चौकी के सामने मकान है। रात को उनकी और परिवार के लोगों सहित तीन बाइकें घर के बाहर खड़ी थीं। रात को अचानक बाइकें जलने लगी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर गृहस्वामी व अन्य लोग घर के बाहर आए और जल रही बाइकों की आग बुझाने की कोशिश के साथ ही दमकल टीम को सूचना दी। खबर पाकर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने तक बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। गृहस्वामी आग लगाने की आशंका जता रहे है। लेकिन पुलिस आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बता रही है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed