{"_id":"60d371f78ebc3e2d9f343239","slug":"three-bikes-burnt-in-dispute-sitapur-news-lko583830499","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में तीन बाइकों को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में तीन बाइकों को फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। भीखपुर गांव में मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। कई लोग घायल हुए हैं।
इलाके के रिक्शा गांव निवासी अशोक देर शाम भीखपुर आए थे। दुर्गेश के परिवारीजन गांव के अन्य लोगों के साथ अशोक से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। अशोक के रिश्तेदार रिंकू उन्हें बचाने आए। इससे नाखुश विपक्षियों ने अशोक के साथ बचाने आए लोगों की बाइक तोड़नी शुरू कर दी। तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। एसओ डीपी शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। एक पक्ष में अशोक, अविनाश, अश्वनी व ओमकार घायल हैं। दूसरे पक्ष में रवी, रोहित, नीरज, दुर्गेश व सनी घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।