{"_id":"6073399a8ebc3ec9675134ba","slug":"three-ashala-factory-busted-four-arrested-sitapur-news-lko573763875","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
हरगांव थाने में पुलिस गिरफ्त में अवैध शस्त्रों के साथ आरोपी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पंचायत चुनाव के तहत रविवार को हरगांव, महोली और सदरपुर पुलिस ने सूचनाएं मिलने पर छापा मारकर तीन अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर निर्मित और अर्धनिर्मित 35 असलहे और असलहा बनाने का उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हरगांव संवाद के अनुसार, एसओ डीपी शुुक्ला ने बताया कि इलाके के लक्ष्मननगर के पास छापामारकर असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से हरगांव इलाके के मुसहिया गांव निवासी प्रहलाद को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 10 निर्मित असलहे, 3 अर्धनिर्मित असलहे, 8 कारतूस, 8 अदद लोहे की नाल, असलहा बनाने का उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुआ है।
एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरेली में भी केस दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी हरगांव थाने का टॉप 10 अपराधी है। कार्रवाई में एसआई मनोज कुमार सिंह, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार सोनकर, कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल बहाव, सिपाही आदेश, रवि प्रकाश शामिल रहे। महोली संवाद के अनुसार, कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि इलाके के पीरपुर गांव के पास दबिश दी गई।
विज्ञापन
जहां से महोली के रूस्तमनगर निवासी रामलोटन उर्फ लोटन, बब्लू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 निर्मित असलहे, 13 अर्धनिर्मित असलहे, 3 कारतूस, 2 लोहे की नाल बरामद हुई है। दोनों के ख्रिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जेल भेज दिया है। कार्रवाई में एसआई अरुण कुमार सिंह, सुब्बा चौहान, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, अंकित कुमार, अजय कुमार शामिल रहे।
सदरपुर संवाद के अनुुसार, एसओ सदरपुर ने बताया कि पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी कर क्षेत्र के अडियापुर निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 निर्मित असलहे, 2 अर्द्धनिर्मित असलहे, 1 कारतूस, असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा है। असलहा फैक्टरी पकड़ने में एसआई अजय कुमार सिंह, अवध विहारी मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सिपाही जैनेंद्र सिंह, रवि तालान, मनीष कुमार, ज्ञानेंद्र शामिल रहे।