फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Threatened the teacher by calling her a BJP leader, fainted

Sitapur News: भाजपा नेता बताकर शिक्षिका को धमकाया, बेहोश

Fri, 23 Dec 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Threatened the teacher by calling her a BJP leader, fainted
सीतापुर। इलाके में एक शिक्षक ने जब नेता की फोटो खींच ली तो वह भड़क गए। स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापिका को धमका दिया। इससे शिक्षिका घबराकर बेहोश हो गई। शिक्षिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालात सामान्य है। वहीं बीईओ ने पहुंचकर शिक्षिका का हालचाल लिया। भाजपा ने किनारा करते हुए कहा कि उस नेता को पार्टी से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बसेती में प्रधानाध्यापिका कल्पना गुप्ता की तबियत उस समय बिगड़ गई। जब वह विद्यालय परिसर में खुद को भाजपा बूथ अध्यक्ष बताकर अवधेश सिंह निवासी बसेती ने धमकाना शुरू किया। इसके बाद साथी शिक्षिका ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। शिक्षिका को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मौके पर बीईओ ऐलिया रमाकांत मौर्या व विकास खंड ऐलिया के तमाम शिक्षक पहुंच गए। कल्पना गुप्ता ने बताया कि अवधेश सिंह व अन्य अभिभावकों को यह सूचना भेजी गयी थी कि स्वेटर की फोटो अपलोड करनी है। जिस पर अवधेश ने विद्यालय आने से मना कर दिया था। उनके घर पर सूचना देने गए शिक्षक ने उनके बेटे के न मिलने पर उनकी फोटो खींच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर अवधेश सिंह विद्यालय पहुंच गए। अपने आप को भाजपा मंडल ऐलिया के बसेती बूथ अध्यक्ष बताकर धमकी देने लगे। बीईओ ने बताया शिक्षिका की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी त्रिपाठी ने बताया कि अवधेश को छह माह पूर्व बूथ अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed