{"_id":"8ffae6e1fd16f5cb88b31c5eed01f40a","slug":"third-phase-election-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अाज
सीतापुर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। यहां के पांच ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य के 6072 पदों पर 8240 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
7,80,430 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। रविवार शाम सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई। 13 दिसंबर को वोटों की गणना होगी।
तीसरे चरण में सकरन, खैराबाद, बिसवां, कसमंडा व पहला में मतदान होगा। पांच विकास खंडों में प्रधान व सदस्य दोनों के 6072 पदों पर 8240 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन ब्लॉकों में 493 पोलिंग केंद्रों के लिए 1169 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इन पर 7,80,430 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 1169 पोलिंग पार्टियां बनाईं गईं हैं। 4676 कार्मिक के अलावा दस प्रतिशत कर्मी रिजर्व रखे गए हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन
रविवार सुबह से विकास खंडों के चयनित स्थलों पर कार्मिकों व अफसरों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोपहर बाद ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।