{"_id":"66c8dc202ba5226d3a08b934","slug":"thieves-took-away-goods-worth-ten-lakhs-from-pradhans-house-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117900-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रधान के घर से दस लाख का माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रधान के घर से दस लाख का माल समेट ले गए चोर
Sat, 24 Aug 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। भगवानपुर गांव के मजरा बरेठी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने प्रधान के घर को निशाना बनाया। चोर करीब दस लाख का माल समेट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेठी निवासी संतोष यादव ग्राम प्रधान हैं। बृहस्पतिवार देर रात घर के पीछे की दीवार के सहारे चोर घर में घुसे। चोरों ने घर में उतर कर दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी एक लाख तैंतीस हजार पांच सौ रुपये और नौ लाख के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित संतोष यादव ने बताया कि हम लोगों के तीन मकान हैं। सब अलग-अलग मकानों में लेटते हैं।
पुराने आवास में चोर पीछे से चढ़ आए और नीचे उतर कर कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी उठा ले गए। चोरों ने नकदी संग करीब दस लाख का माल पार कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले संज्ञान आया है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व में भी हो चुकी हैं चोरियां
थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव में भी दीप कुमार के घर में बीती 17 जुलाई को बारह लाख की चोरी हुई थी। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।