{"_id":"69a32eccab401562460479a8","slug":"thieves-took-away-cartridges-with-licensed-gun-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151139-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लाइसेंसी बंदूक संग कारतूस ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लाइसेंसी बंदूक संग कारतूस ले उड़े चोर
Sat, 28 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामकोट। कटैया गांव निवासी पूर्व सैनिक रामबाबू वर्मा के घर में बुधवार रात चोरी हो गए। चोर घर के कीमती सामान, लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के साथ कारतूस भी ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित रामबाबू वर्मा के अनुसार उनका परिवार सीतापुर शहर में रहता है। वह प्रत्येक सप्ताह अपने पैतृक गांव कटिया जाते हैं। 26 फरवरी को वह शाम 4 बजे अपने घर पहुंचे तो उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के दोनों कमरों का ताला भी टूटा पड़ा था। कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनकी डबल बैरल बंदूक संग, 12 बोर की पांच कारतूसें, 12 बोर की पांच कारतूस व गृहस्थी का सामान उठा ले गए। बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी लाइसेंसी बंदूक व कारतूस का कोई गलत प्रयोग न हो। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।