{"_id":"67bd5c0699ba381a4309d74b","slug":"thieves-stole-tractor-along-with-trolley-in-sitapur-incident-captured-in-cctv-police-is-investigating-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक से आए चोर... ट्राली समेत ट्रैक्टर लेकर फुर्र, घटना सीसीटीवी में कैद; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक से आए चोर... ट्राली समेत ट्रैक्टर लेकर फुर्र, घटना सीसीटीवी में कैद; पुलिस कर रही जांच
Tue, 25 Feb 2025 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:30 AM IST
सार
बाइक से आए चोर ट्राली समेत ट्रैक्टर लेकर फुर्र हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाइक से आए चोर... ट्ऱ़ॉली समेत ट्रैक्टर लेकर फुर्र, घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बाइक सवार चोरों ने ट्राली समेत ट्रैक्टर पार कर दिया। घटना आनंद फिलिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के रामपुर-मथुरा-महमूदाबाद मार्ग स्थित शिवाजी नगर के पास की है। मंगलवार सुबह ट्रैक्टर मालिक संदीप कुमार वर्मा निवासी शिवाजी नगर ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनकी ट्राली समेत ट्रैक्टर चोरी हो गई गई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हैं। इसमें दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक पहले पेट्रोल पंप पर आते हैं। यहां बाइक खड़ी करके एक युवक ट्राली समेत ट्रैक्टर लेकर चला जाता है। बाद में दूसरा युवक बाइक लेकर चला जाता है।
विज्ञापन