{"_id":"6af5860a0f441ab87800b13f","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-house-in-sitapur-taking-away-jewellery-and-cash-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: संदना में चोरों ने घर से लाखों का माल किया पार, जेवरात और नकदी ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: संदना में चोरों ने घर से लाखों का माल किया पार, जेवरात और नकदी ले उड़े
Thu, 12 Nov 2026 03:00 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:00 PM IST
सार
सीतापुर के संदना में चोरों ने घर से लाखों का माल पार कर दिया। जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोर घर के बाहर लगे पेड़ के सहारे छत और फिर घर में घुसे। आगे पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी में सीतापुर के संदना कस्बा में बुधवार रात एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रामगढ़ मोड़ पर तेंदुआ निवासी पंकज का मकान चोरों के निशाने पर था। रात के अंधेरे में घर में दाखिल हुए चोरों ने कीमती सामान समेट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला जब पंकज रात करीब 3 बजे सोकर उठे और उन्होंने बगल के कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पंकज ने बताया कि चोर घर के बाहर लगे आम के पेड़ का सहारा लेकर छत पर पहुंचे। वहां से जाल हटाकर पाइप के सहारे नीचे उतरे और छत का दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया। तीन जोड़ी पायल, एक कमरबंद, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने का एक हार, एक सोने का सुई-धागा, तीन सोने की अंगूठियां और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन