{"_id":"6ac53c3bc66985eaa5021872","slug":"thieves-made-off-with-goods-worth-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165372-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो घरों से चोरों ने 22 लाख का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो घरों से चोरों ने 22 लाख का सामान किया पार
Tue, 06 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर। लुधौरी गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। गृहस्वामियों ने कुल 22 लाख रुपये का सामान चोरी होने का आरोप लगाया है। गांव निवासी रामेंद्र सिंह के अनुसार रात करीब 12 से दो बजे के बीच उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। चोर पीछे की तरफ बनी दीवार के सहारे घर में घुसे। चोरों ने दो कमरों में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 3.30 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक इसमें उसके बड़े भाई उपेंद्र सिंह की मंडी के कारोबार से संबंधित रकम भी शामिल थी। उपेंद्र मंडी में वाहन चलाते हैं। इसके अलावा एक बक्से में रखे 1.50 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी चोरों ने पार कर दिए। वहीं गांव निवासी माया के घर को निशाना बनाकर यहां से करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि कमलापुर थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने मौके पर जाकर जांच की है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विद्यालय से कंप्यूटर व लैपटॉप चोरी
कुंवरगड्डी। अटरिया के धरावां मार्ग पर स्थित एसआरके पब्लिक स्कूल को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। प्रबंधक विनय मोहन के अनुसार चोर कार्यालय से चार लैपटॉप और दस कंप्यूटर ले गए हैं। जानकारी पर अटरिया थाने के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि अटरिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने घटनास्थल की जांच की है। वहीं रेउसा के शिकौहा गांव निवासी अंकुर सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाकर यहां से सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।